ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

BIHAR NEWS : भाई और भतीजे ने बहन की गला रेत मौत के घाट उतारा, परिजनों में मातम का माहौल

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में

BIHAR NEWS : भाई और भतीजे ने बहन की गला रेत मौत के घाट उतारा, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जमीनी विवाद में भाई और भतीजे ने बहन कि गला रेतकर हत्या कर दी गई है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक मुंगेर जिला अंतर्गत असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव बिंद टोला का है। जहां अहले सुबह 65 वर्षीय वृद्ध महिला जोगो देवी पति कमलेसरि बिंद की लाश उसी के घर के बरामदे में पड़ा मिला। महिला के सीने पे गेहूं का बोरा रखा हुआ था और उसका गला रेता हुआ और हाथ का नस काट हत्या किया गया था। हत्या के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हत्या के बाद यह मामला पूरे थाना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। 


वहीं, घटना की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीपीओ ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक के पोता सूरज कुमार ने बताया कि हम सभी घर में सोए हुए थे और उसकी दादी अपनी नतनी के साथ दूसरे रूम में सोई थी। तड़के सुबह जब उसकी मृतका के नतनी ने नाना को उठा बताया कि नानी नहीं है। 


जिसके बाद जब उसे खोजा गया तो मृतका का शव बरामदे में खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसके सीने पर गेहूं का दो बोरा रखा गया था। साथ ही बताया कि मृतका का भाई गिरो बिंद से 5 डिसमिल जमीन का झगड़ा काफी दिनों से चला आ रहा है और उसके पिता की भी हत्या पूर्व में कर दी गई थी और गिरो बिंद और उसका बेटा सुनील बिंद ने ही उसकी दादी की निर्मम हत्या कर दिया है।  


इधर एसडीपीओ ने बताया कि जमीनी विवाद में हत्या का मामला प्रकाश में आया है। वृद्ध महिला की हत्या गला रेत और हाथ का नस काट हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी भाई और भतीजा घर छोड़ फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही दो महिला को असरगंज थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया है।