ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में सुबह-सवेरे आग ने मचाया तांडव : 40 से अधिक घर जलकर राख ; पचास लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान

MUNGER : मुंगेर में सोमवार की सुबह आग ने जमकर तांडव मचाया। अगलगी की घटना में 40 से अधिक घर जलकर राख हो गए। भारी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया। हालांकि तबतक

बिहार में सुबह-सवेरे आग ने मचाया तांडव : 40 से अधिक घर जलकर राख ; पचास लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में सोमवार की सुबह आग ने जमकर तांडव मचाया। अगलगी की घटना में 40 से अधिक घर जलकर राख हो गए। भारी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया। हालांकि तबतक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। घटना मुंगेर के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के करारी टोला तौफिर गांव की है।


जानकारी के अनुसार राख के ढेर से एक चिंगारी निकल कर सुबोध यादव के घर तक पहुंच गई और जबतक लोगों उसे बुझाने का प्रयास करते, तबतक आग ने एक के बाद एक 40 से भी अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से सुबोध यादव, रविन यादव सहित 40 से अधिक लोगों के घर जलकर राख हो गए। घर में रखे अनाज और अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गए।


एक हजार से अधिक बोरा अनाज इस अगलगी की भेंट चढ़ गया है। इन घरों में एक भी सामान नहीं बचा। अगलगी में लगभग 50 लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। हालांकि गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। अग्निपीड़ितों ने सरकार और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम क्षति का आकलन कर रही है।