ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

MUNGER: बिहार में तेज गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना मुंगेर से सामने आई है, जहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगो

बिहार: सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार में तेज गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना मुंगेर से सामने आई है, जहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।


पहली घटना में मुंगेर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी 69 वर्षीय बुजुरुग शख्स की सड़क हादसे में जान चली गई। मृतक शख्स पुलिस लाइन के समक्ष चाय की दुकान चलाता था। बीती शाम जब वह कौड़ा मैदान सब्जी लाने जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद डाला। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर अम्बे चौक को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया।


मुआवजे और ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीणों का आरोप था कि उत्पाद विभाग के गाड़ी के द्वारा धक्का मारा गया है। हंगामें की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस और बीडीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर शांत कराया।


दूसरी घटना में जमुई के सकदाहा निवासी 52 वर्षीय रेणु देवी की जान चली गई। रेणु देवी अपने पति के साथ दवा लाने के लिए मुंगेर के कल्याणपुर आई थी। दवा खरीदने के बाद वह देर शाम लौट रही थी, तभी बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग के परसंडो के पास ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।