ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

बिहार में डेंगू के 325 मरीज: भागलपुर के बाद पटना में सबसे ज्यादा मरीज, मुंगेर में भी डेंगू ने पसारा पांव, 7 मरीज सदर अस्पताल में भर्ती

MUNGER: बिहार में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह आंकड़ा पूरे बिहार में 325 हो गयी है। सबसे ज्यादा डेंगू के केसेज भागलपुर में

बिहार में डेंगू के 325 मरीज: भागलपुर के बाद पटना में सबसे ज्यादा मरीज, मुंगेर में भी डेंगू ने पसारा पांव, 7 मरीज सदर अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह आंकड़ा पूरे बिहार में 325 हो गयी है। सबसे ज्यादा डेंगू के केसेज भागलपुर में सामने आया है। यहां डेंगू मरीजों की संख्या 119 है जबकि दूसरे स्थान पर राजधानी पटना है जहां डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या 113 हैं। अन्य जिलों में भी डेंगू तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। मुंगेर में डेंगू एक बार फिर फैलने लगा है। मुंगेर सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में डेंगू के 7 नए मरीज भर्ती हुए हैं। 


जबकि इससे पहले 6 डेंगू के मरीज भर्ती हुए थे जिनका इलाज सदर अस्पताल में चला। इन छह मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनके डिस्चार्ज होने के बाद फिर डेंगू वार्ड में 7 नए मरीजों को भर्ती किया गया है। अस्पताल उपाधीक्षक डा. रमण कुमार ने बताया कि सभी का एनएस वन रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने पर डेंगू वार्ड में भर्ती कर एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। 


सदर अस्पताल में डेंगू पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए पारासिटामोल सहित सभी दवाइयां उपलब्ध है। जिन मरीजों का प्लेटलेट्स कम हो रहा है वैसे मरीज को ब्लड बैंक से प्लेटलेटस भी उपलब्ध कराया जा रहा है। दूसरी ओर डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में फॉगिंग और लार्वासाइट और टोमीफॉस नामक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। 


टैग्स

संबंधित खबरें