ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! मछली विक्रेता को मारी ताबड़तोड़ गोली, ये रही घटना की वजह

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! मछली विक्रेता को मारी ताबड़तोड़ गोली, ये रही घटना की वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने मछली बेच कर घर लौट रहे विक्रेता को गोली मार दी है। इस घटना में वो बुरी तरह घायल हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के महादेवा मध्य विद्यालय के मैदान की है। जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। घायल युवक को पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव निवासी 25 वर्षीय सुमन कुमार के रूप में हुई, जो मछली विक्रेता था और मछली बेचकर वह पड़िया गांव स्थित अपने घर जा रहा था की तभी महादेवा स्कूल के मैदान के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर दो गोली चला दी ,जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए। 


बताया जा रहा है कि, इस घटना में मछली विक्रेता को एक गोली उसके जबड़े पर लगी तो दूसरी उसके पेट में लगी। जिससे वो वहीं घायल हो गिर गया और अपराधी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी। वहीं गोली लगने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 


उधर, घायल को लोगों ने पहले बरियापुर पीएचसी जहां से उसे मुंगेर और उसके बाद वहां से बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना को घायल की बुआ ने बताया की होली में हुए विवाद को ले इस घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही बताया की होली में हुए मार पीट को लेकर घायल सुमन के द्वारा केस किया गया था। 


जिसे हटाने के लिए अपराधियों के द्वारा दवाब बनाया जा रहा था पर सुमन उन लोगों के सामने नहीं झुका जिस कारण उसे गोली मार दी गई। वहीं घटना के बाद बरियारपुर पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया की मामला बरियापुर थाना क्षेत्र का जाया जहां पुरानी रंजिश को ले अपराधियों ने मछली विक्रेता को दो गोली मारी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।