ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराध ! अलग -अलग गोलीबारी में दो युवक घायल, इलाके में दहशत का माहौल

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसके साथ ही जमकर गोलियां भी चलाई जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुं

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराध ! अलग -अलग गोलीबारी में दो युवक घायल, इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसके साथ ही जमकर गोलियां भी चलाई जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अलग-अलग स्थान पर अपराधियों के द्वारा चलाए गोली के शिकार दो व्यक्ति हो गए। 


जानकारी के अनुसार, मुंगेर में अलग-अलग स्थान पर गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर कर दिया।इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र निवासी निक्की कुमार का 18 वर्षीय पुत्र अर्पण कुमार जो कोतवाली थाना अंतर्गत भूसा गली स्थित टोटो दुकान में काम कर घर लौट रहा था। इस दौरान कहीं से गोली चली और गोली उसके दाहिने कंधे में जा लगी। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिवार में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। 


उधर, दूसरा मामला धरहरा थाना अंतर्गत अमारी का है। जहां के निवासी पंकज तांती का पुत्र 18 वर्षीय संजीव कुमार कंधे में गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संजीव पड़ोसी महादेव तांती के घर श्राद्ध का भोज खाने जा रहा था। रास्ते में अदलपुर निवासी गुड्डू और अमारी निवासी एक युवक के बीच विवाद हो रहा था। झगड़ा के दौरान ही गुड्डू ने फायरिंग कर दी जो संजीव के कंधे में जा लगी। गोली से घायल संजीव कुमार को इलाज के लिए सदस्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल गोली युवक के कंधे में फंसी है। दोनो घायलों के बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।