ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बाढ़ से बिगड़ने लगे हालात: रेलवे ट्रैक पर कई जगह चढ़ा बाढ़ का पानी, अप-डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित

MUNGER: बिहार में बाढ़ से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। मुंगेर में गंगा का पानी नीचले इलाकों में घुसने के बाद हालात बिगड़ने लगे हैं। जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर बरियारपुर-रतनपुर-सुल्

बिहार में बाढ़ से बिगड़ने लगे हालात: रेलवे ट्रैक पर कई जगह चढ़ा बाढ़ का पानी, अप-डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार में बाढ़ से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। मुंगेर में गंगा का पानी नीचले इलाकों में घुसने के बाद हालात बिगड़ने लगे हैं। जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर बरियारपुर-रतनपुर-सुल्तानगंज स्टेशन के बीच रेल पुल संख्या 195 के गार्डर के पास गंगा का पानी पहुंच गया है। कई जगह पानी अब पटरी को छूने ही वाला है। रेल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से इस रेलखंड की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कुछ का मार्ग परिवर्तन किया है।


दरअसल, मुंगेर में बाढ़ का कहर अब रेल ट्रैक पर भी दिखने लगा है। जमालपुर-सुल्तानगंज रेल खंड के बीच कई जगह पर बाढ़ का पानी रेलवे ट्रैक को अब छूने की स्थिति में है। तो वहीं बरियारपुर के पुल संख्या 195 के गाडर्र को बाढ़ का पानी छू रहा है। जिसके कारण रेलवे ट्रैक इस समय बाढ़ के पानी का भारी दबाव का सामना कर रहा है।


यही वजह है की रेल प्रशासन ने जमालपुर और सुल्तानगंज रेलखंड को फिलहाल बंद करते हुए कई गाड़ियां को या तो कैंसिल कर दिया या तो कई महत्वपूर्ण गाड़ियों का रूट परिवर्तन कर दिया है। जमालपुर स्टेशन पर रेलवे द्वारा लगातार मायकिंग किया जा रहा है कि रेलवे ट्रेक पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण भागलपुर की और जाने वाली और भागलपुर की और से जमालपुर आने वाले रूट को बंद कर दिया है।


रेल रूट बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है और परिचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे है। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए थे पर सूचना मिली की बाढ़ का पानी ट्रैक पर चढ़ जाने के कारण जमालपुर-भागलपुर रूट को फिलहाल बंद कर दिया गया है।