ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बिहार में अब नई सड़कों में भी दरार, कार्यपालक अभियंता का अजीबो-गरीब बयान..चिंता की कोई बात नहीं..सड़क काटकर फिर से ढाला जाएगा

MUNGER: बिहार में पुल और पुलिया के ध्वस्त होने की खबर आए दिन सामने आती है। अब जो मामला सामने आया है वो नेशनल हाईवे पर नवनिर्मित सड़क में दरार आने का है। हाल ही में सड़क की ढला

बिहार में अब नई सड़कों में भी दरार, कार्यपालक अभियंता का अजीबो-गरीब बयान..चिंता की कोई बात नहीं..सड़क काटकर फिर से ढाला जाएगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार में पुल और पुलिया के ध्वस्त होने की खबर आए दिन सामने आती है। अब जो मामला सामने आया है वो नेशनल हाईवे पर नवनिर्मित सड़क में दरार आने का है। हाल ही में सड़क की ढलाई हुई थी और उसमें भी दरार आ गया। अब सड़क की गुणवत्ता पर लोग सवाल उठा रहे हैं। 


मामला मुंगेर के बरियारपुर स्थित गांधीपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर बने नवनिर्मित सड़क की कर रहे हैं जिसमें दरार आने पर उसकी गुणवत्ता पर ही सवाल उठने लगा है। लेकिन कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रौशन कार्रवाई करने के बजाय कहते हैं कि चिंता की कोई बात नहीं है। जितना दूर तक दरार आया है वहां तक सड़क को काटकर ढाल दिया जाएगा।


दरअसल मुंगेर से भागलपुर दो गाछी तक नेशनल हाईवे को नया बनाया जा रहा है और यह काम काफी तेज गति से भी पूरा किया जा रहा है। इसी बीच एनएचआई के निर्माणाधीन सडकों पर दरार दिखने लगी। जिसके बाद ठेकेदार द्वारा किए जा रहे काम की गुणवत्ता पर ही सवाल उठने लगा है। बरियारपुर के गांधीपुर सहित कई अन्य जगहों पर भी सड़कों में दरार आने की शिकायत मिल रही है। स्थानीय ग्रामीण इस काम से असंतुष्ट हैं।


 कह रहे हैं कि अभी सड़क पूरा बना भी नहीं और सड़कों पर दरार आने लगा है ऐसे में यह सड़क कितने दिनों तक टिकेगा यह भगवान ही मालिक है। सड़कों में दिख रहे दरार से ऐसा प्रतित होता हैं कि पथ निर्माण में गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हो रहा है। इस पथ पर अभी आधे भाग पर ही निर्माण किया गया है ऐसे में यह टूटना शुरू हो गया है। इस कार्य की जिम्मेदारी अभियंता प्रमुख बनती है। सड़को के दरार दो देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि निर्माण कार्य में भष्टाचार की बू आ रही है। 


वहीं इस मामले में एनएच के कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार का कहना है कि जहां-जहां दरार आई है वहां-वहां सड़कों को काट कर ठेकेदार फिर से बनाएगा। क्योंकि अभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। 31 जनवरी 2025 का निर्माण कार्य पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही अभी सड़क को हैंड ओवर नहीं लिया गया है। इसके अतिरिक्त 5 साल उसे मेंटनेंस भी करना है।बिहार में अब नई सड़कों में भी दरार, कार्यपालक अभियंता का अजीबो-गरीब बयान..चिंता की कोई बात नहीं..सड़क काटकर फिर से ढाला जाएगाबिहार में अब नई सड़कों में भी दरार, कार्यपालक अभियंता का अजीबो-गरीब बयान..चिंता की कोई बात नहीं..सड़क काटकर फिर से ढाला जाएगा

बिहार में अब नई सड़कों में भी दरार, कार्यपालक अभियंता का अजीबो-गरीब बयान..चिंता की कोई बात नहीं..सड़क काटकर फिर से ढाला जाएगा

टैग्स