ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News : होमगार्ड जवान का शव बरामद होने के बाद मचा हड़कंप, एक्शन में आई पुलिस

Bihar News : इस घटना ने आसपास के इलाकों में सनसनी मचाकर रख दी है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

Bihar News
पुलिस की कार्यवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News : मुंगेर मे कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू गंगानगर मोहल्ले में होमगार्ड जवान 55 वर्षीय अनिल यादव का शव संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने बरामद किया। मृतक के गले में गमछा बांधे रहने के कारण मोहल्ले के लोग जहां इसे आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं, मृतक के गले पर जमा खून का धब्बा हत्या की ओर इशारा कर रहा है। मृतक अपने घर में अकेले ही रह रहे थे। जिनका मोबाइल पिछले दो दिनों से नहीं लग रहा था। पड़ोस में रहने वाली बहन को जानकारी मिलने पर बुधवार की शाम वह उसके घर पहुंची तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। 


मोबाइल का रिंग बजने और फोन रिसीव नहीं होने के बाद शंका होने पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो अनिल यादव को जमीन पर मृत अवस्था में देखा। इसके बाद कोतवाली थाना को सूचना दी गई. कोतवाली थाना पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कई साक्ष्यों को एकत्रित किया और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


कोतवाली थाना अध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतक की बहन ने बताया कि मृतक की वाइफ बाहर थी, इस कारण वह खाना खाने हमारे घर रोज आते थे पर दो दिन से नहीं आए। जिसके बाद बुधवार की शाम को उनके घर पहुंच दरवाजा तोड़ कर देखा तो उन्हें मृत पाया। हो न हो किसी ने उनकी हत्या कर दी है.


फिलहाल पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है और उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह मामला खुल सकेगा कि वाकई में उनकी हत्या हुई है या फिर यह एक आत्महत्या थी. बताते चलें कि इस घटना के बाद होमगार्ड जवान के घर में मातम पसर गया है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


Md. Imtiyaz Khan की रिपोर्ट