ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार : एल्बेंडाजोल दवा खाने के बाद दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ी, कई छात्र-छात्राएं बेहोश

MUNGER : मुंगेर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां एल्बेंडाजोल दवा खाने के बाद दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। घटना बरियारपुर प्रखंड के शाह जुबैर मध्य विद्यालय घोरघट की है।

बिहार : एल्बेंडाजोल दवा खाने के बाद दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ी, कई छात्र-छात्राएं बेहोश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां एल्बेंडाजोल दवा खाने के बाद दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। घटना बरियारपुर प्रखंड के शाह जुबैर मध्य विद्यालय घोरघट की है। यहां विद्यालय के सभी वर्ग के छात्र तथा छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई थी। दवा खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों की तबियत खराब होने लगी और देखते ही देखते कई बच्चे बेहोश हो गए। जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया।


शिक्षकों की सूचना के बाद डॉक्टरों की टीम स्कूल पहुंची औरबीमार छात्र-छात्राओं का इलाज शुरू किया गया। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को इलाज के लिए बरियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। दम फूलने की शिकायत पर लगभग आधा दर्जन से अधिक बच्चों को ऑक्सीजन लगाया गया है। वहीं कई बच्चों को सलाईन चढ़ाई जा रहीहै। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। जिले के कई वरीय अधिकारियों ने भी स्कूल पहुंच कर हालात का जायजा लिया।


बरियारपुर पीएचसी प्रभारी के मुताबिक एल्बेंडाजोल की दवा एमडीएम के बाद बच्चों को खिलाने का निर्देश दिया गया था लेकिन बच्चों को खाली पेट ही दवा खिला दी गई। जिसके कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने बताया कि बीमार बच्चों को इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं। हालांकि स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि बच्चों से खाना खाने की बात पूछने के बाद ही दवा खिलाई गई थी।

टैग्स