ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अगलगी की घटना के बाद भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने दमकल की टीम पर बोला हमला, पथराव से मची अफरा-तफरी

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां अगलगी की घटना के बाद भारी बवाल हुआ है। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम पर गुस्साए लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी

अगलगी की घटना के बाद भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने दमकल की टीम पर बोला हमला, पथराव से मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां अगलगी की घटना के बाद भारी बवाल हुआ है। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम पर गुस्साए लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ी पर पथराव कर दिया। पथराव की इस घटना में दमकल की गाड़ी के शीशे टूट गए जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के आशा टोला की है।


जानकारी के मुताबिक, आशा टोला में स्थित एक खटाल में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास के कई झोपड़ीनुमा घरों और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जबतक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर देर से पहुंचने को लेकर गुस्साए लोगों ने उनपर हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया।


पथराव की इस घटना में दमकल की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसके ड्राइवर का सिर फट गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बरियारपुर थाने की पुलिस ने किसी तरह से ड्राइवर और दमकल की गाड़ी को वहां से बाहर निकाला। स्थानीय लोग दमकल की छोटी गाड़ी को देखकर अक्रोशित हो गए और इसी वजह से पथराव किया। उधर, अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।


पूरे मामले पर सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बरियारपुर थाने को आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग की गाड़ी को आग बुझाने के लिए भेजा गया था। छोटी गाड़ी को देखकर लोग आक्रोशित हो गए और हमला बोल दिया। डीएसपी ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर हमला करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है, पहचान के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।