ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

मुंगेर में अमित शाह की चुनावी हुंकार: कल नौआगढ़ी मैदान में विशाल जनसभा, चार प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

मुंगेर में कल गृह मंत्री अमित शाह चुनावी रैली करेंगे। नौआगढ़ी खेल मैदान में आयोजित इस सभा में वे मुंगेर, जमालपुर, तारापुर और सूर्यगढ़ा विधानसभा के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता दोनो

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट


MUNGER: मुंगेर जिले में चुनावी सरगर्मी के बीच कल 25 अक्टूबर को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंगेर के नौआगढ़ी खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों मुंगेर, जमालपुर और तारापुर — के साथ-साथ सूर्यगढ़ा विधानसभा के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील करेंगे।


मुंगेर के नौआगढ़ी में गृह मंत्री अमित शाह भरेंगे चुनावी हुंकार, एक मंच से मुंगेर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी कुमार प्रणय, जमालपुर के जदयू प्रत्याशी नचिकेता मंडल, तारापुर के बीजेपी प्रत्याशी व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और सूर्यगढ़ा के एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे।


केन्द्रीय गृह मंत्री की इस सभा में 15 से 20 हजार की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मैदान में बड़े-बड़े पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें बारह सेक्टरों में बांटा गया है, ताकि भीड़ को व्यवस्थित तरीके से बैठाया जा सके। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह कल सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से चौड़ान मैदान में उतरेंगे और वहां से सड़क मार्ग से नौआगढ़ी खेल मैदान पहुंचेंगे। 


मंच से वे मुंगेर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी कुमार प्रणय, जमालपुर के जदयू प्रत्याशी नचिकेता मंडल, तारापुर के बीजेपी प्रत्याशी व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और सूर्यगढ़ा के एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। मुंगेर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार ने बताया कि “गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह है। पूरा संगठन इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटा है।”

टैग्स