Hindi News / bihar / munger-news / Bihar News: 70 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, होली के दिन गांव...

Bihar News: 70 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, होली के दिन गांव के मंदिर में लिए सात फेरे; घर लौटे तो हो गया बड़ा कांड

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 21, 2025, 6:29:16 PM

Bihar News

- फ़ोटो google

Bihar News: बिहार के मुंगेर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 70 साल के बुजुर्ग शख्स ने गांव की ही एक महिला से शादी रचा ली। होली के दिन गांव के मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईँ। शादी के बाद जब वह घर लौटे तो बेटों ने घर में घुसने से रोक दिया, जिसके बाद बुजुर्ग ने आत्मघाती कदम उठा लिया। 


दरअसल, यह घटना धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव की है। 70 साल के मुसहरु यादव ने होली के दिन गांव के ही रहने वाले फंटुश मंडल की पत्नी से गांव के शिवालय में चोरी छीपे शादी रचा ली। गांव में होली का जश्न चल रहा था और उधर, मुसहरू यादव मंदिर में सात फेरे ले रहे थे। इनकी पत्नी का करीब 15 साल पहले निधन हो चुका था। शादी करने के एक दिन बाद दोनों दूल्हा दुल्हन घर पहुंचे तो बेटों के पैरों तले से जमीन खीसक गई।


बेटों ने पिता और उनकी नई नवेली पत्नी को घर में घुसने से रोक दिया। गांव में खूब हंगामा हुआ। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक विवाद चलता रहा। इसी बीच गुस्से में आकर मुसहरू यादव ने कीटनाशक पी लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।