ब्रेकिंग
गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!

दिल्ली और पटना में लाठीचार्ज को लेकर मुंगेर में विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

मुंगेर में NEET पेपर लीक मामले और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एक हजार से अधिक छात्रों ने विशाल विरोध मार्च निकाला। छात्रों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग करते हुए...

बिहार न्यूज
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली और पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, सरकार के कथित उदासीन रवैये के खिलाफ गुरुवार को छात्रों का आक्रोश मुंगेर की सड़कों पर दिखाई दिया। विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले हजारों की संख्या में छात्रों ने डीजे कॉलेज से विशाल विरोध मार्च निकाला, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुंगेर किला तक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे रूट पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।


नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन की गूंज अब मुंगेर में भी सुनाई दिया। गुरुवार को विभिन्न छात्र संगठनों के आह्वान पर एक हजार से अधिक छात्र डीजे कॉलेज के समीप एकत्र हुए और हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्रों ने डीजे कॉलेज से मुंगेर किला तक विशाल विरोध मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देने और दिल्ली-पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।


छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। इस दौरान पूरे मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल और पुलिस  पदाधिकारियों की तैनाती की गई। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रही ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। हालांकि पूरा विरोध मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से किसी तरह की हिंसा या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा नहीं दी जाती और छात्रों के साथ न्याय नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 


इस दौरान छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक और तेज किया जाएगा। मुंगेर में छात्रों का यह प्रदर्शन सिर्फ नीट पेपर लीक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और सरकार के कथित उदासीन रवैये के खिलाफ भी उनका गुस्सा खुलकर सामने आया। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है, लेकिन छात्रों ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

टैग्स