ब्रेकिंग
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठनराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठन

मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप

मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र के कुरवा गांव में 13 वर्षीय छात्र अमित कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप रिश्ते में दादा लगने वाले चंद्र देव बिंद पर है, जो घटना के बाद फरार है। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार क्राइम न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में रिश्तों का कत्ल किये जाने का मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। रिश्ते में दादा लगने वाले शख्स पर गला दबाकर नाबालिग की हत्या का आरोप लगा है। घटना का आरोपी मौके से फरार हो गया हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना मुंगेर जिला अंतर्गत शामपुर थाना क्षेत्र के कुरवा गांव का है। जहां के रहने वाले लागों बिंद के 13 वर्षीय 8 वीं के क्लास के छात्र अमित कुमार की हत्या घर के बगल में रहने वाले और रिश्ते में दादा लगने वाले चंद्रदेव बिंद ने गला दबा कर कर दी। हत्या के बाद शव को छत पर कंबल से ओढ़ा कर छोड़ दिया। परिजनों के अनुसार पड़ोस में रहने वाले और रिश्ते में मृतक के चाचा लगने वाले चंद्र देव बिंद से कुछ दिन पहले ही मारपीट हुई थी। 


घर में शादी समारोह में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। तभी चंद्र देव ने धमकी दिया था कि उसके घर का वंश आगे नहीं बढ़ने देगा। आज उसने नाबालिक बच्चे की गला दबा कर हत्या कर दी । हत्या का पता उस समय चला कि जब उसे देर रात वह घर नहीं आया उसे सभी घर वाले ढूंढने लगे तो इतने में छोटी बहन घर में खोजते हुई जब छत पर गई तो देखा इस गर्मी में भी कोई कंबल ओढ़ के सोया हुआ है।  


जब कंबल उठाया तो पाया कि वह मृतक अमित ही है। जिसकी प्रथमदृष्टा में गला दबा कर हत्या कर दी गई थी और कंबल ओढ़ा दिया गया था। जानकारी के अनुसार अपने पांच बहनों में वह अकेला भाई था और पिता मजदूरी का काम करते थे। वहीं हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के  लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।