ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त

मुंगेर मे टला बड़ा हादसा: बारिश के कारण जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर धंस गया पटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

MUNGER: बारिश के कारण मुंगेर में जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर पटरी धंस गया। पटरी धंसने के कारण से दोनों तरफ से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गयी। धराहरा स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास

मुंगेर मे टला बड़ा हादसा: बारिश के कारण जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर धंस गया पटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बारिश के कारण मुंगेर में जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर पटरी धंस गया। पटरी धंसने के कारण से दोनों तरफ से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गयी। धराहरा स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास की यह घटना है। इस घटना के बाद से रेलवे अधिकारियों के बीच  हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जांच के लिए जमालपुर से रेल अधिकारी घटनास्थल पहुंचे हैं।


मुंगेर से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंगेर में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर हल्की बारिश में महरना गांव के पास  रेल पटरी धंस गई है। दरअसल वहां अंडर पास का काम चल रहा था और बारिश के कारण वहां से मिट्टी बहने लगी जिसके कारण वहां पर पटरी धंस गया। हालांकि सूचना मिलते ही बचाव दल और रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और रेल पटरी की मरम्मती का काम युद्ध स्तर पर शुरु किया गया। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए रेल परिचालन बाधित हो गया। लेकिन अब धीरे धीरे ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। 


बता दें कि घटना के बाद जमालपुर से क्यूल की ओर जाने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया था फिर बाद में धीरे-धीरे ट्रेन को पास कराया गया। जिसके बाद भागलपुर- मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को भी पार कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार करीब एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा। बताया जाता है कि जमालपुर-क्यूल रेलखंड के बीच महरना गांव के पास अंडरपास पुल संख्या 20 के पास बारिश के कारण मिट्टी धंस गया। मिट्टी धंसने के कारण करीब एक घंटे तक अप और डाउन की ट्रेने दोनो ओर प्रभावित रही।मुंगेर मे टला बड़ा हादसा: बारिश के कारण जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर धंस गया पटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधितमुंगेर मे टला बड़ा हादसा: बारिश के कारण जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर धंस गया पटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधितमुंगेर मे टला बड़ा हादसा: बारिश के कारण जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर धंस गया पटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

टैग्स