ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

मुंगेर ब्लास्ट के पीछे बड़ी साजिश, पति पर ही पत्नी और बच्चे को बम से उड़ाकर हत्या का लगा आरोप

MUNGER: मुंगेर ब्लास्ट के बाद मृतक महिला की मां ने एक बड़ा खुलासा किया है. महिला ने बताया कि यह धमाका दामाद ने ही मेरी बेटी को मारने के लिए किया है. उसने ही बम फेंका है. यह घट

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर ब्लास्ट के बाद मृतक महिला की मां ने एक बड़ा खुलासा किया है. महिला ने बताया कि यह धमाका दामाद ने ही मेरी बेटी को मारने के लिए किया है. उसने ही बम फेंका है. यह घटना मुंगेर के बरियारपुर की है. 

दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

महिला ने बताया कि दो साल पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था. जिसके बाद ससुराल में विवाद होने लगा. बेटी और दामाद यही पर आकर रहने लगे. लेकिन दामाद यहां भी पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा. रोज दामाद बेटी के साथ सोता था, लेकिन कल रात में बेटी के साथ नहीं सोया. उसने बम फेंककर 2 माह के बच्चे और अपनी पत्नी को उड़ा दिया. 


 लीपापोती में जुटा दामाद

मृतक महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि धमाके के बाद दामाद सामने आया है. वह हॉस्पिटल पहुंचकर पुलिस को बताने लगा कि यह धमाका नहीं हुआ है, बल्कि बिजली का तार गिरने से हुआ है. वह मामले की लीपापोती में जुटा हुआ है. पुलिस इस मामले की जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करें.

पुलिस जांच में जुटी

घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. एएसपी हरिशंकर कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. सभी एंगल से इस घटना की जांच हो रही है. बम स्कॉयर्ड टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. ब्लास्ट के कारण कई घरों को क्षति हुई है. मृतक महिला के परिजन भी अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता