ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मुंगेर में बड़ा हादसा टला: गंगा घाट पर तैनात गोताखोर ने बचाई 5 मासूमों की जान

MUNGER: मुंगेर में आज बड़ा हादसा टल गया। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर गंगा घाट पर तैनात गोताखोरों ने पांच मासूमों की जिन्दगी बचा ली। पांचों बच्चे गंगा किनारे पानी मे

मुंगेर में बड़ा हादसा टला: गंगा घाट पर तैनात गोताखोर ने बचाई 5 मासूमों की जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में आज बड़ा हादसा टल गया। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर गंगा घाट पर तैनात गोताखोरों ने पांच मासूमों की जिन्दगी बचा ली। पांचों बच्चे गंगा किनारे पानी में अटखेलियां कर रहे थे। खेल-खेल में उन्हें पता ही न चला कि कब वो गंगा के बीच धार में पहुंच गए। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनते ही स्थानीय गोताखोरों ने बच्चों की जान बचा ली। बताया जाता है कि थर्मोकोल के सहारे तैरते हुए बच्चे बीच मझधार में चले गए थे।


कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गंगा घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी हुई थी। इसे लेकर मुंगेर जिला प्रशासन ने विभिन्न गंगा घाटों पर एफआरपी वोट पर स्थानीय प्रशिक्षित गोताखोरों की भी तैनाती कर रखी थी। सोमवार को दोपहर 1 बजे सोझी गंगा घाट पर खड़े लोग अचानक चिल्लाने लगे। कहने लगे की बीच मझदार में पांच बच्चे बहे जा रहे हैं। लोगों की यह बात सुनते ही वहां गंगा में गश्ती कर रहे एफआरपी वोट पर तैनात गोताखोर जितेंद्र सहनी ने तुरंत वोट को  उन बच्चों कि तरफ रवाना किया। 


सभी पांच बच्चे एक थर्मोकोल पर सवार थे और गंगा के तेजधार में बहे जा रहे थे। बच्चे एक छोटे से थर्मोकोल के पटवारा से मांझदार से निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वे सफल नहीं हो पाए और बीच में जाकर फंस गये। रेस्क्यू टीम तुरंत उन बच्चों के पास पहुंची और सभी बच्चों को सुरक्षित वहां से निकाला। सभी बच्चों को वोट पर बिठाकर नदी के किनारे लाया गया।


सभी बच्चे गंगा तट से सटे लल्लू पोखर के रहने वाले हैं और आज एक थर्मोकोल की कश्ती बनाकर उस पर सवार होकर गंगा के किनारे खेल रहे थे। लेकिन देखते ही देखते वे गंगा में बहते हुए बीच मंझधार में चले गए। जिसे गोताखोरों की मदद से बचाया गया। इन सभी को उनके परिजनों को सौंपा गया। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें