ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

मुंगेर में आवारा सांड का आतंक: 55 साल के अधेड़ पर किया हमला, सदर अस्पताल में हालत गंभीर

MUNGER: मुंगेर के सफियाबाद ओपी क्षेत्र के परहम में लोग इन दिनों आवारा सांड के आतंक से परेशान हैं। आवारा सांड के हमले से बीते दिनों पंचर दुकान के मालिक नेपाली मंडल की मौत हो गय

मुंगेर में आवारा सांड का आतंक: 55 साल के अधेड़ पर किया हमला, सदर अस्पताल में हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के सफियाबाद ओपी क्षेत्र के परहम में लोग इन दिनों आवारा सांड के आतंक से परेशान हैं। आवारा सांड के हमले से बीते दिनों पंचर दुकान के मालिक नेपाली मंडल की मौत हो गयी थी। एक बार फिर रविवार को सांड ने एक 55 साल के अधेड़ पर हमला कर दिया। सांड के हमले से इक्सु चौधरी बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हे आनन फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। 


बताया जाता है कि रविवार को इक्सु चौधरी अपने घर के पास खड़े थे तभी इसी दौरान सांड ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे इक्सु चौधरी बुरी तरह घायल हो गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा सांड के आतंक से परहम, सिंघिया और इंद्रुख पश्चिमी पंचायत के लोग काफी परेशान है। सांड के हमले से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। इक्सु चौधरी सहित दर्जनों लोग अब तक घायल हो चुके हैं। 


मुंगेर में आवारा सांड का आतंक: 55 साल के अधेड़ पर किया हमला, सदर अस्पताल में हालत गंभीर


टैग्स