ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

30 नवंबर को होने वाली थी शादी, SI ने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर किया सुसाइड

MUNGER : 30 नवंबर को शादी होने वाली थी, घर वाले शादी की तैयारी में जुटे थे, पर उससे पहले ही एक मनहूस खबर घर पहुंच गई. जिस घर से कुछ दिन बाद बारात विदा होने वाली थी उस घर में अर्थी सजाने की तैयारी ह

30 नवंबर को होने वाली थी शादी, SI ने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर किया सुसाइड
Anamika
2 मिनट

MUNGER : 30 नवंबर को शादी होने वाली थी, घर वाले शादी की तैयारी में जुटे थे, पर उससे पहले ही एक मनहूस खबर घर पहुंच गई. जिस घर से कुछ दिन बाद बारात विदा होने वाली थी उस घर में अर्थी सजाने की तैयारी हो रही है. 

मामला बिहार के मुंगेर का है . मुंगेर के रहने वाले दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक सब इंस्पेक्टर ऋतुराज ने खुदकुशी कर ली है. ऋतुराज  मूल रुप से बिहार के मुंगेर के रहने वाले थे. वह दिल्ली के पश्चिम विहार थाना में कार्यरत थे. सब इंस्पेक्टर ऋतुराज  ने अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. 

ऋतुराज के सुसाइड करने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. घरवालों ने बताया कि 30 नवंबर को ऋतुराज  की शादी होने वाली थी. घर में धूमधाम से शादी की तैयारी की जा रही थी. इसी बीच दिल्ली से उन्हें फोन आया कि ऋतुराज ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. 

ऋतुराज के साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार वह कुछ दिन से शांत रहता था. कुछ पूछने पर टाल जाता था.  वह अभी दिल्ली के रणहौला इलाके के मदन गार्डेन में काफी समय से रह रहा था, जहां उसने अपने ही सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली.