ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मुंगेर में अनोखा मामला: पत्नी की जिद पर पति ने प्रेमी संग भेजा, 3 बच्चों की मां रीता ने चुनी नई राह

मुंगेर में एक अजीब मामला सामने आया जहाँ पति ने पत्नी की जिद के आगे हार मानते हुए उसे प्रेमी के साथ जीवन बिताने की इजाजत दे दी। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Bihar
पति-पत्नी और वो का मामला
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में कासिम बाजार थानान्तर्गत बेलवा घाट निवासी रोहित कुमार ने आपसी रजामंदी से अपनी पत्नी 3 बच्चों की मां रीता देवी को उसके प्रेमी पड़ोसी राहुल कुमार के साथ बाकी जिन्दगी गुजारने के लिए भेज दिया। दरअसल राहुल की शादी 14 साल पहले बरियारपुर निवासी रीता देवी से हुई थी। शादी के बाद उसे 3 बच्चे भी हुए। करीब 4 वर्ष पूर्व रीता देवी की मुलाकात मोहल्ले के ही देवर लगने वाले राहुल से हुई। 


दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और प्यार परवान चढ़ा। इसकी भनक लगने पर पति रोहित पत्नी को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन रीता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इसी बीच गीता देवी पति से झगड़कर कही बाहर चली गई । जिसके बाद परिवार वाले प्रेमी पर दबाव बनाने लगे कि उसे लेकर आओ । जिसके बाद प्रेमी एक दिन महिला को लेकर गांव में पहुंचा। जहां सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने की पहल की गई और पति रोहित महतो ने पत्नी की जिद के आगे हार मानते हुए अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ भेजने के लिए राजी हो गया। उसे प्रेमी के संग जीवन यापन करने के लिए स्वतंत्र कर उसके साथ जाने दिया । 


पति ने बताया कि इसे लेकर काफी समझाया गया पर वह नहीं मानी अंत में शादी के 11 साल के बाद उसके जिद्द के आगे वह हार गया और अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी । पत्नी और प्रेमी ने बताया कि दोनों के रिलेशन को ले रोहित के द्वारा लगातार टॉर्चर किया जा रहा था अंत में उसने प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लिया। अब इस अजीबोगरीब कहानी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। जिसे जानकर लोग भी हैरान हैं। 

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें