ब्रेकिंग
बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती ✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास✦बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती ✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास

होली में पिचकारी की जगह चली कई राउंड गोली, इलाके में तनाव का माहौल

मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में विवाद के बाद गोलीबारी हुई। किसी की जान नहीं गई, पुलिस ने मौके से खोखे और जिंदा कारतूस बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के धरहरा स्थित मोहनपुर गांव में होली में पिचकारी की जगह कई राउंड गोली चली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई खोखे बरामद किए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।


होली के पूर्व देर रात गांव में पिचकारी की जगह अपराधियों ने गोली चलाकर होली मनाई। पीड़ित रामाशीष यादव ने बताया कि पहले नीरज सिंह और टुनटुन यादव के बेटों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया और दोनों पक्षों को अपने-अपने घर भेजा गया।


लेकिन आधे घंटे बाद, जब रामाशीष अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे, नीरज सिंह कई लोगों के साथ वहां आया और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान रामाशीष डर के मारे जमीन पर गिर पड़े। उठाने पर उनके सिर पर एक पत्थर भी लग गया, जिससे उनका सिर फट गया। उनके बेटे ने तुरंत उन्हें घर ले जाकर एसपी को सूचना दी।


धरहरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से कई खोखे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए। धरहरा थाना प्रभारी ने बताया कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के लिए कैंप भी स्थापित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

टैग्स