ब्रेकिंग
‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ...

Bihar News: बिहार के इस जिले में चेहल्लुम जुलूस के दौरान लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस

Bihar News: मुंगेर में चेहल्लुम जुलूस के दौरान एक युवक द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर में चेहल्लुम के अवसर पर निकाले गए अखाड़ा जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात निकले इस जुलूस में एक युवक भीड़ के बीच झंडा लेकर चलता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में विवाद और नाराजगी का माहौल बन गया है।


सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने पुष्टि करते हुए बताया कि झांकी में किसी दूसरे देश का झंडा लहराने की सूचना मिली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो की मदद से युवक की पहचान की जा रही है, हालांकि अब तक किसी ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


घटना कोतवाली थाना और पूरबसराय थाना क्षेत्र के बीच, मुर्गियाचक से गांधी चौक के बीच हुई बताई जा रही है। चश्मदीदों के अनुसार, जब ताजिया जुलूस शहर भ्रमण के लिए निकला और भीड़ डीजे की धुन पर अखाड़ा कर रही थी, तभी मुख्य बाजार में कुछ युवकों ने सरेआम फिलिस्तीन का झंडा लहराया।


विडंबना यह रही कि घटनास्थल पर 100 से अधिक पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, फिर भी ना तो झंडा जब्त किया गया, ना ही युवक को हिरासत में लिया गया। बताया गया कि कुछ लोग जब वीडियो बना रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन झंडा लहराने वाले युवकों के खिलाफ कोई त्वरित कार्रवाई नहीं हुई।


वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में पुलिस को सख्ती दिखानी चाहिए और दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता