ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

MUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामा

ईस्ट कॉलोनी की शिव-पार्वती गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा। घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिलने पर महिलाएं सड़क पर उतर आईं और एजेंसी मालिक पर कालाबाजारी का आरोप लगाया। पुलिस और अधिकारियों के हस्तक्षेप से हंगामा शांत हुआ।

बिहार न्यूज
सड़क जाम हंगामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: घरेलू रसोई गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा आज फूट पड़ा। मंगलवार को गैस वितरण का आश्वासन मिलने के बावजूद एजेंसी का ताला नहीं खुला, जिससे घंटों लाइन में खड़े लोगों का सब्र जवाब दे गया। आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और एजेंसी मालिक पर कालाबाजारी का आरोप लगाया।


पूरा मामला ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र का है, जहां शिव-पार्वती गैस एजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही गैस लेने के लिए लाइन में खड़े थे। लोगों का कहना है कि एजेंसी द्वारा आज गैस देने की बात कही गई थी, लेकिन निर्धारित समय पर भी एजेंसी का ताला नहीं खुला। घंटों इंतजार के बाद जब गैस नहीं मिली तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा। 


खासकर महिलाओं ने सड़क पर उतरकर एजेंसी मालिक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि घरेलू गैस की भारी किल्लत है, जबकि होटल, रेस्टोरेंट और चाय-नाश्ते की दुकानों में खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। हंगामे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। 


इसी दौरान डीआईजी का काफिला वहां से गुजर रहा था, जिसमें बॉडीगार्ड ने गाड़ी से उतरकर जाम को हटवाया और यातायात को सामान्य कराया।सूचना मिलते ही ईस्ट कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। वहीं आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से मामले में जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया है, लेकिन गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में अब भी भारी नाराजगी देखी जा रही है।

MUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामा

टैग्स