ब्रेकिंग
Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन

मुंगेर के असरगंज में 2.08 करोड़ से बनेगा विवाह भवन, सम्राट चौधरी ने दी योजना को मंजूरी

मुंगेर जिले के असरगंज में 2.08 करोड़ रुपये की लागत से विवाह भवन का निर्माण होगा। योजना में जूता-चप्पल स्टैंड, बाउंड्री वॉल, गेट और पेवर ब्लॉक जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने योजना को मंजूरी दी है।

बिहार
मैरिज हॉल का निर्माण
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिला के असरगंज में 2.08 करोड़ रुपये की लागत से विवाह भवन बनेगा। जिसमें जूता-चप्पल स्टैंड, बाउंड्री वॉल, गेट और पेवर ब्लॉक भी बनेगा। इस बात की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया को दी।


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुंगेर जिले के असरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु कुल 2.08 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिल गई है। योजना के अंतर्गत विवाह भवन, जूता-चप्पल स्टैंड, बाउंड्री वॉल, गेट तथा पेभर ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। 


उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि योजना का क्रियान्वयन नगर पंचायत असरगंज, मुंगेर द्वारा ई-टेंडरिंग प्रक्रिया से कराया जाएगा। वहीं, परियोजना की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा पर्यवेक्षण और निर्देशन समय-समय पर किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि काम की जगह पर एक सूचना बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें इस योजना पर कितना खर्च होगा, क्या-क्या काम होंगे और कब तक काम पूरा किया जाएगा। यह सब साफ-साफ लिखा रहेगा। इससे लोगों को पूरी जानकारी मिलती रहेगी और निगरानी भी आसान होगी। 


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं के बनने से असरगंज में सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर जगह मिलेगी, शहर की सुविधाएं सुधरेंगी और सार्वजनिक स्थानों की उपलब्धता बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि तय नियमों और शर्तों का पालन करते हुए काम समय पर पूरा किया जाएगा, जिससे असरगंज में नागरिक सुविधाओं का बेहतर और सुगठित ढांचा तैयार होगा।

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट