ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

मुंगेर में माओवाद को बड़ा झटका: 2 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली भोला कोड़ा ने किया सरेंडर

मुंगेर में 2 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली भोला कोड़ा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह कई जिलों में नक्सली वारदातों में संलिप्त रहा है। अब उसे सरकार की सरेंडर नीति के तहत लाभ मिलेगा।

Bihar
मुख्य धारा से जुड़ने से बदलेगी जिन्दगी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। 2 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली भोला कोड़ा ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। जो पिछले 10 साल से कई नक्सली कांडों में  फरार चल रहा था। पुलिस के साथ मुठभेड़ों में वह अहम भूमिका निभा चुका है। अब सरकार इसे सरेंडर पॉलिसी के तहत कई तरह की सुविधा मुहैया करेगी। 


मुंगेर पुलिस और बिहार एसटीएफ टीम द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ जंगलों में अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 5 जुलाई 2025 को भी राजासराय के जंगलों में विशेष टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड हुआ था। जिसमें नक्सली रात के अंधेरे और घने जंगलों का सहारा लेकर भागने में सफल हो गए थे। लेकिन विशेष टीम की कार्रवाई लगातार जारी रही। कर्मंतरी एवं सवासीन के जंगलों में तीव्रता से संचालित दबिश अभियानों के कारण हार्डकोर नक्सली रोहित कोढ़ा उर्फ भोला कोड़ा उर्फ विकास दा ने सरकार के द्वारा उग्रवादियों के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।


एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि भोला कोड़ा मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के पेसरा निवासी मनोज कोड़ा उर्फ बुधु कोड़ा का पुत्र है। भोला कोड़ा नक्सली कमांडर प्रवेश दा उर्फ परवेज दा के दस्ता का प्रमुख सदस्य रहा है । उस पर मुंगेर, लखीसराय, जमुई के अलावे झारखंड के बोकारों में एक दर्जन से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं।  अप्रैल 2025 में झारखंड के बोकारों में पुलिस से मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे। जिसमें भोला कोड़ा किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला था। भोला के सरेंडर के बाद उसकी निशानदेही पर सबासनी के जंगल से हथियार, नक्सल साहित्य को पुलिस ने बरामद किया है। अब बिहार सरकार के द्वारा उग्रवादी सरेंडर नीति के तहत मुख्य धारा में जुड़े लोगों को कई योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

मुंगेर में माओवाद को बड़ा झटका: 2 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली भोला कोड़ा ने किया सरेंडरमुंगेर में माओवाद को बड़ा झटका: 2 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली भोला कोड़ा ने किया सरेंडरमुंगेर में माओवाद को बड़ा झटका: 2 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली भोला कोड़ा ने किया सरेंडरमुंगेर में माओवाद को बड़ा झटका: 2 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली भोला कोड़ा ने किया सरेंडरमुंगेर में माओवाद को बड़ा झटका: 2 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली भोला कोड़ा ने किया सरेंडरमुंगेर में माओवाद को बड़ा झटका: 2 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली भोला कोड़ा ने किया सरेंडर

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट