ब्रेकिंग
Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सैफई पहुंचे पप्पू यादव, अखिलेश यादव से मिले

DESK : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से देशभर की राजनीति में शोक की लहर दौड़ रही है। इसी बीच जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव उनके पैतृक गांव सैफई पहुंच

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सैफई पहुंचे पप्पू यादव, अखिलेश यादव से मिले
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से देशभर की राजनीति में शोक की लहर दौड़ रही है। इसी बीच जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव उनके पैतृक गांव सैफई पहुंचे। पप्पू यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह के परिवार के साथ गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। 





अखिलेश यादव के अलावा पप्पू यादव ने शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव और प्रतीक यादव से भी मुलाकात की। पप्पू यादव ने कहा कि नेताजी ने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। उनका कद देश की राजनीति में भी महत्वपूर्ण रहा। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज के साथ-साथ प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।





आपको बता दें, मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था, जिसके बाद मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई अन्य नेता भी श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल रहे। 


टैग्स