ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

मुखिया जी ने दी कोरोना की सूचना, DMCH की टीम ने की मरीज की जांच

DARBHANGA : जिले में पहला कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिलने का मामला सामने आया है। मुखिया की सूचना पर डीएमसीएच की मेडिकल टीम ने मरीज की जांच की है। हालांकि रिपोर्ट अभी तक सामने नह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DARBHANGA : जिले में पहला कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिलने का मामला सामने आया है। मुखिया की सूचना पर डीएमसीएच की मेडिकल टीम ने मरीज की जांच की है। हालांकि रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक बहादुरपुर प्रखण्ड में उघरा महपारा पंचायत के दाइंग ग्राम निवासी 75 साल के सूरज नारायण महासेठ भारत दर्शन तीर्थ यात्रा पर गये थे। यात्रा से लौटने बाद उनकी तबीयत नासाज हो गयी। बीमारी के लक्षण कुछ-कुछ कोरोना के लक्षण से मिल रहे थे। इसके बाद गांव मुखिया की पहल पर तुरंत मेडिकल टीम को सूचना दी गयी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सूरज नारायण महासेठ पहले से ही टीबी के मरीज भी हैं। 


पंचायत के मुखिया निरंजन यादव ने कोरोना वायरल के लक्षण की सूचना के बाद तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की टीम को इसकी सूचना दी। फिर तत्परता दिखाते हुए मरीज को तत्काल डीएमसीएच लाया गया। हालांकि संदिग्ध में कोरोना वायरस मिलने की पुष्टि फिलहाल नही हुई है। संदिग्ध को फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है।डीएमसीएच अधीक्षक डॉ राज रंजन प्रसाद ने कहा कि मरीज की हिस्ट्री है कि वह तीर्थ यात्रा गया था, तीर्थ यात्रा से लौटने के बाद उसे सर्दी खांसी के लक्षण आ गए जिससे उसके परिजन के द्वारा हम लोगों को सूचना दिया गया कि करोना के लक्षण देखे जा रहे हैं। इसके बाद अस्पताल के द्वारा एंबुलेंस भेजकर उसे यहां रखा गया है और उसके ब्लड सैंपल को निकालकर पटना भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि हम लोग इनको संदिग्ध मरीज मानकर उनका इलाज कर रहे हैं।



टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता