ब्रेकिंग
Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News: DSP साहब महिलाओं के साथ करते थे आपत्तिजनक हरकत, पोल खुली तो हो गए सस्पेंड...✦नौकरी का लालच दे कराते थे देह व्यापार; आरा में छापेमारी, बिहार-बंगाल व छत्तीसगढ़ की 10 युवतियों का रेस्क्यू✦BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख घोषित, इस दिन हो सकता है एग्जाम✦Bihar News : बिहार के इस जिले में 3 दिन में 8 मौतें, अब एक और मौत से मचा हड़कंप; जहरीली शराब का शक या कोई बड़ी साजिश?✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News: DSP साहब महिलाओं के साथ करते थे आपत्तिजनक हरकत, पोल खुली तो हो गए सस्पेंड...✦नौकरी का लालच दे कराते थे देह व्यापार; आरा में छापेमारी, बिहार-बंगाल व छत्तीसगढ़ की 10 युवतियों का रेस्क्यू✦BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख घोषित, इस दिन हो सकता है एग्जाम✦Bihar News : बिहार के इस जिले में 3 दिन में 8 मौतें, अब एक और मौत से मचा हड़कंप; जहरीली शराब का शक या कोई बड़ी साजिश?

समस्तीपुर में बोले मुकेश सहनी..बिहार पुलिस जनता की रक्षक नहीं भक्षक बन चुकी है

मुकश सहनी ने कहा कि समस्तीपुर के SP साहब यदि 15 दिनों के अंदर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिलाते हैं, तो पूरा निषाद समाज जिला पुलिस मुख्यालय की घेराबंदी कर आंदोलन करेगा।

bihar
पुलिस पर निशाना
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने जिले के आरक्षी अधीक्षक की मनमानी और पीड़ित परिवार को न्याय न दिलाकर प्रताड़ित करने पर समस्तीपुर आरक्षी अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठाए, मुकेश सहनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते 25 अप्रैल को जिले के खानपुर प्रखंड के रहने वाले कांग्रेस सहनी की सुपुत्री सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज किया, लेकिन आज कई हफ्तों के बाद भी उन अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


खुद आरक्षी अधीक्षक ही अपराधियों को संरक्षित कर रहे वो, पीड़ित परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। आरक्षी अधीक्षक महोदय अपराधियों से मिलकर मामले को रफा - दफा करने में लगे हुए है। मुकेश सहनी ने बताया कि उन्होंने समस्तीपुर SP को की बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही इस घटना के संबंध में कोई प्रतिक्रिया दी, आखिर SP साहब अपराधियों को क्यों बचा रहे है ? 


मुकेश साहनी ने मीडिया के माध्यम से कहा कि बिहार में अब पुलिस जनता की रक्षक नहीं भक्षक बन चुकी हैं , SP साहब अगर पंद्रह दिनों के अंदर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिलाते हैं, तो पूरा निषाद समाज जिला पुलिस मुख्यालय की घेराबंदी कर आंदोलन करेगा। वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिनमें उमेश साहनी, आदर्श पिंटू, एवं पुष्प साहनी ने अहम भूमिका निभाई।

टैग्स