ब्रेकिंग
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख घोषित, इस दिन हो सकता है एग्जाम✦Bihar News : बिहार के इस जिले में 3 दिन में 8 मौतें, अब एक और मौत से मचा हड़कंप; जहरीली शराब का शक या कोई बड़ी साजिश?✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आज से शाही जश्न, दामाद को करोड़ों की डिफेंडर तो बेटे को BMW; 25 नवंबर को घोड़ा रेस में मिलेगा थार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की नौकरी रद्द होने पर नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को घेरा, बोले- दो बार बुलाया फिर भी नहीं आए, इतनी ठंड थी क्या?✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख घोषित, इस दिन हो सकता है एग्जाम✦Bihar News : बिहार के इस जिले में 3 दिन में 8 मौतें, अब एक और मौत से मचा हड़कंप; जहरीली शराब का शक या कोई बड़ी साजिश?✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आज से शाही जश्न, दामाद को करोड़ों की डिफेंडर तो बेटे को BMW; 25 नवंबर को घोड़ा रेस में मिलेगा थार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की नौकरी रद्द होने पर नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को घेरा, बोले- दो बार बुलाया फिर भी नहीं आए, इतनी ठंड थी क्या?✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख घोषित, इस दिन हो सकता है एग्जाम

BPSC 72nd Exam: BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख 17 जनवरी 2027 बताई गई है। इस परीक्षा के लिए करीब 5.15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग के माध्यम से बिहार के विभिन्न विभागों में 1187 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

BPSC 72nd Exam
© file
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BPSC 72nd Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। आयोग की ओर से 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख 17 जनवरी 2027 बताई गई है। हालांकि, इस तारीख को अंतिम परीक्षा कार्यक्रम नहीं माना जाना चाहिए। परीक्षा की निश्चित तारीख, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की ओर से अलग से जारी की जाएगी।




इस परीक्षा के लिए करीब 5.15 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के आवेदन के बाद परीक्षा की तारीख को लेकर अभ्यर्थियों की उत्सुकता बनी हुई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित नए अपडेट के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।




BPSC की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा पहले 26 जुलाई 2026 को आयोजित होनी प्रस्तावित थी। बाद में परीक्षा स्थगित कर 25 अक्टूबर 2026 की तारीख निर्धारित की गई। हालांकि, इस तारीख पर भी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। अब परीक्षा जनवरी 2027 में संभावित बताई जा रही है।




लगातार परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों की तैयारी और आगे की रणनीति प्रभावित हुई है। ऐसे में उम्मीदवारों को संभावित नई तारीख को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी की योजना बनानी होगी।




72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। शुरुआत में आयोग को कुल 1230 पदों की रिक्तियां प्राप्त हुई थीं। बाद में 44 ईख पदाधिकारी के पद संयुक्त परीक्षा से हटा दिए गए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक के दो पद कम किए जाने के कारण कुल रिक्तियों की संख्या घटकर 1187 रह गई।




इन प्रमुख पदों पर होगी नियुक्ति

72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत विभिन्न विभागों में निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:


राजस्व पदाधिकारी- 365

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी- 130

अनुमंडलीय कल्याण पदाधिकारी- 101

एसडीएम/एसडीओ- 100

राज्य कर सहायक आयुक्त- 76

प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी- 70

ग्रामीण विकास पदाधिकारी- 65

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी- 56

निकाय कार्यपालक पदाधिकारी- 54

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी- 20



अभ्यर्थियों को बता दें कि परीक्षा की अंतिम तारीख, एडमिट कार्ड जारी होने और परीक्षा केंद्रों से संबंधित विस्तृत जानकारी BPSC की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता