ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मुकेश सहनी ने सिमरी बख्तियारपुर से किया नामांकन, बोले- विधायक बनने पर पूरी सैलरी क्षेत्र के लोगों में खर्च करूंगा

SAHARSA : बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे और तीसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू है. शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने

मुकेश सहनी ने सिमरी बख्तियारपुर से किया नामांकन, बोले- विधायक बनने पर पूरी सैलरी क्षेत्र के लोगों में खर्च करूंगा
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA :  बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे और तीसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू है. शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने अपना पर्चा दाखिल किया. सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर सीट से निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. 


वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पात्र दाखिल किया. विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के नामांकन में भारी संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया. दरभंगा से सिमरी बख्तियारपुर जाने के दौरान बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं ने महिषी के बलुआहा पुल पर इनका भव्य स्वागत किया. 


मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले बार मैंने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था इसी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर 76 विधानसभा क्षेत्र आता है और आज उसी विधानसभा क्षेत्र से मैंने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है. यदि इस क्षेत्र से विधायक के पद पर जीत दर्ज करता हूं तो सरकार की ओर से मुझे जो भी सैलरी मिलेगी, वह सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद जनता के बीच एवं गरीब गुरबों के बच्चों की शिक्षा एवं बेहतर इलाज के लिए विधायक मद की सारी सैलरी खर्च करूंगा.


उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार को आगामी 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. साथ ही इन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने मुख्यमंत्री काल में बिहार के गड्ढे को भरने का काम किया है और मैं चाहता हूं कि अभी वे मुख्यमंत्री बने रहें और अपने अनुभव से बिहार को आगे बढ़ाते रहें.  

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता