ब्रेकिंग
सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?

मुकेश सहनी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- तानाशाही ने जनरल डायर की याद दिला दी

रोहतास के डेहरी-ऑन-सोन में वेदव्यास जयंती समारोह के दौरान वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए और छात्रों-युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है।

बिहार न्यूज
अपने गिरेबान में झांके सरकार: मुकेश सहनी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास): विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन में सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शासन का रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इससे जनरल डायर के दौर की याद ताजा हो जाती है।


भगवान वेदव्यास जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा कि आजादी से पहले अंग्रेज जिस तरह देश के युवाओं पर गोलियां चलवाते थे, उसी तरह आज सरकार अपने ही नागरिकों और छात्रों को डराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ एके-47 जैसे घातक हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा जरूरी

मुकेश सहनी ने कहा कि देश के युवाओं ने सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराया है और सत्ता में बैठे लोगों को समय रहते संभल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसी भी नागरिक के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं कर सकती।


उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए शांतिपूर्ण धरना, प्रदर्शन और आंदोलन का अधिकार देता है। यदि लोग अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हैं, तो सरकार का दमनात्मक रवैया लोकतंत्र के लिए उचित नहीं माना जा सकता।


वेदव्यास जयंती समारोह में हुए शामिल

'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी डेहरी में भगवान वेदव्यास जयंती समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के स्थानीय विधायक सोनू सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भगवान वेदव्यास ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता