ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

कुख्यात अपराधी मुकेश पाठक गिरफ्तार, जमीन कब्जा और अपहरण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मोतिहारी के मेहसी में कुख्यात अपराधी मुकेश पाठक को पुलिस ने जमीन कब्जा और अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया। मुकेश पर मोतिहारी-मुजफ्फरपुर में दर्जनों आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।

Bihar
पकड़ा गया कुख्यात अपराधी
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण का कुख्यात अपराधी और कई मामलों के वांछित सरगना मुकेश पाठक को उसके गुर्गे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश पाठक ने रंगदारी कर दबंगई दिखाकर मेहसी में जबरन जमीन कब्जा करवा रहा था। जिस बात की जानकारी मेहसी थाने की पुलिस को लगी। पुलिस ने एक टीम बनाकर मुकेश पाठक के साथ-साथ तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं।


मुकेश पाठक पर मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जिले में करीब एक दर्जन मामले पहले से ही चल रहे हैं। वैसी  स्थिति में मोतिहारी के महसी में एक बोलेरो से एक व्यक्ति का अपहरण कर उसका जबरन जमीन कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने बोलेरो के साथ मुकेश पाठक को गिरफ्तार किया है। मुकेश पाठक की चर्चा तब सामने आई थी जब वह संतोष झा पर गोलियों का बौछावर कर दिया था।  पुलिस मुकेश पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेजी है और मुकेश पाठक की पूरी कुंडली पुलिस खंगाल में जुट गई है। 

सोहराब आलम की रिपोर्ट