ब्रेकिंग
Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?

मुबारकपुर कांड दोहराने की कोशिश : गुलाल लगाने को लेकर भिड़े दो पक्षों के लोग, 10 से अधिक लोग जख्मी

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में एक बार फिर से मुबारकपुर कांड दोहराता तय हुआ नजर आया। लेकिन पुलिस ने अपनी सक्रियत

मुबारकपुर कांड दोहराने की कोशिश :  गुलाल लगाने को लेकर भिड़े दो पक्षों के लोग, 10 से अधिक लोग जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में एक बार फिर से मुबारकपुर कांड दोहराता तय हुआ नजर आया। लेकिन पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए इसे नाकाम कर दिया है।


दरअसल बिहार के गोपालगंज में रंग गुलाल लगाने के मामूली से विवाद में एक बार फिर से यादव और राजपूत समाज के लोग आपस में भिड़ गए। यह घटना सिधवालिया थाना इलाके के बुचेया गांव की है। दोनों पक्षों से 10 से अधिक लोग घायल हैं जबकि 10 लोगों को पुलिस ने अरिष्ट भी किया है।


होली के अवसर पर एक तरफ संतोष यादव समर्थक तो दूसरी तरफ राजपूत समाज के बलवंत सिंह के समर्थक अपने लोगों के साथ आपस में होली मना रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों की तरफ से लाठी-डंडे और पत्थर बरसाने शुरू कर दिया गया। जिसमें दोनों पक्षों के तरफ से 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।


वहीं इस घटना को लेकर यादव पक्षों के लोगों ने बताया कि, हमने होली पर्व को देखते हुए एक राजपूत के लड़कों गुलाल लगा दिया तो वह गाली गलौज करने लगा। उसने राजपूत टोला से बड़ी संख्या में लोगों को बुला लिया। उस समय मामला शांत हो गया। कुछ देर के बाद मेरा भाई पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल लेने गया तो उसकी बाइक की चाभी छीन ली और गाड़ी को बंधक बना लिया। लेकिन, ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और बाइक की चाभी लेकर भाई को दे दिया। उसके बाद एक बार फिर दोनों गुटों के लोग एक बार फिर भीड़ गए।


इधर जब इस घटना की जानकारी पुलिस टीम को लगी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और इस घटना में शामिल 10 लोगों को अरेस्ट किया है।गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। सिधवलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसे बैकअप देने के लिए अन्य कई थानों की पुलिस को भेजा गया। QRT टीम के साथ बीएमपी की एक कंपनी को भी गांव में एहतियात के तौर पर तैनात कर दिया गया है। एसपी ने हालात को सामान्य बताया है। एसपी ने बताया कि मामले में 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है।