ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

मृतक के परिजनों से मिले पप्पू यादव, पटना सिटी में हुए डबल मर्डर की घटना पर दुख जताया

PATNA CITY: जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने पटना सिटी का दौरा कर चौक शिकारपुर स्थित जंगली प्रसाद लेन पहुंचे। जहाँ उन्होंने ने मृतक सुनील कुमार और मस्तु वर्मा के पीड़

मृतक के परिजनों से मिले पप्पू यादव, पटना सिटी में हुए डबल मर्डर की घटना पर दुख जताया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने पटना सिटी का दौरा कर चौक शिकारपुर स्थित जंगली प्रसाद लेन पहुंचे। जहाँ उन्होंने ने मृतक सुनील कुमार और मस्तु वर्मा के पीड़ित परिवार से मिले। वही दोनों की मौत पर दुख जताया। साथ ही परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।


इस मौके पर पप्पू यादव ने बताया कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, खास कर पटना सिटी इन दिनों माफिया और अपराधियों का चारागाह बना हुआ है। पटना सिटी में आये दिन बर्चस्व में हत्या और व्यवसाइयों से लूट की घटनाएं लगातार हो रही है, साथ ही मुखिया की हत्या और नरसंहार भी हो रहा है।


पप्पू यादव ने कहा कि इन घटनाओं में ज्यादातर सत्ताधारी नेता की संलिप्तता है जिसके कारण आए दिन आपराधिक घटनाये होती है लेकिन सरकार का इस विषय पर कोई ध्यान नही दे रही है। आज सुनील और मस्तु की हत्या हुई है तो कल किसी और की हो सकती है। घर से निकलने वाले व्यवसायी और आम लोगों के परिवार यह सोचते है कि कोई अप्रिय घटना न हो। पप्पू यादव ने सरकार से मांग किया कि इस घटना में शामिल बड़ी मछली को सामने लाये और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता