ब्रेकिंग
पटना में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालों को किया गया बंद; कई घाटों पर आवाजाही बैनविजय सहनी हत्याकांड में आखिर आया फैसला… सगी बहन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख जुर्माने से कोर्ट ने सुनाई सजासारण में बाढ़ से बिगड़े हालात: दिघवारा में माही नदी का बांध टूटा, सोनपुर थाना परिसर में घुसा पानी; कई गांवों पर संकटग्रुप से नंबर निकाला… फिर MLA बनवाने का दिया झांसा! सरकारी शिक्षक पर महिला सहकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्जसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंतापटना में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालों को किया गया बंद; कई घाटों पर आवाजाही बैनविजय सहनी हत्याकांड में आखिर आया फैसला… सगी बहन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख जुर्माने से कोर्ट ने सुनाई सजासारण में बाढ़ से बिगड़े हालात: दिघवारा में माही नदी का बांध टूटा, सोनपुर थाना परिसर में घुसा पानी; कई गांवों पर संकटग्रुप से नंबर निकाला… फिर MLA बनवाने का दिया झांसा! सरकारी शिक्षक पर महिला सहकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्जसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंता

BIHAR NEWS : मातम में बदली शोक यात्रा, अंतिम संस्कार से लौटते समय ट्रैक्टर पलटा; एक की मौत, पांच बच्चे घायल

बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां कोसी तटबंध के अंदर सलखुआ प्रखंड के चिरैया थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार से लौट रहा लोगों से भरा ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई,

BIHAR NEWS : मातम में बदली शोक यात्रा, अंतिम संस्कार से लौटते समय ट्रैक्टर पलटा; एक की मौत, पांच बच्चे घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां कोसी तटबंध के अंदर सलखुआ प्रखंड के चिरैया थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार से लौट रहा लोगों से भरा ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रामजतन कुमार (पिता छेगुरी सदा, निवासी चिरैया) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बच्चे के मामा का निधन हुआ था। जिसके दाह संस्कार के बाद सभी परिजन ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरबजीत चौक से करीब 200 मीटर पहले ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गया। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। 


वहीं,इस हादसे में रामजतन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बच्चे देशराज सादा (10), किसन सादा (13), मुसबार कुमार (10), सूर्यदेव कुमार (6) और लवकुश कुमार (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चिरैया के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। फिलहाल इनलोगों के बेहतर इलाज को लेकर परिजनों के साथ वार्तालाप चल रही है। 


इधर,घटना की सूचना मिलते ही चिरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता