ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत

प्यार अंधा होता है: दो बच्चों की मां प्रेमी संग भागी, 70 लाख कैश और जेवरात भी ले गई साथ

मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ दूसरी बार भाग गयी है। घर से 70 हजार कैश और जेवरात भी वो अपने साथ ले गई, पति की शिकायत पर थाने में FIR दर्ज की गई है।

bihar
पति ने कराया FIR दर्ज
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला घर से 70 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई है। इस मामले में पीड़ित पति ने थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


मामला तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि फरार महिला के दो छोटे बच्चे हैं। पीड़ित पति के अनुसार, यह दूसरी बार है जब उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से भागी है।


थाने में दर्ज प्राथमिकी में महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ओलाहा गांव निवासी निखिल कुमार, बूटाई ठाकुर, नागा ठाकुर और नागा ठाकुर की पत्नी बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गए। आरोप है कि महिला जाते समय घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब 72 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई।


पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का निखिल कुमार से मायके के समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इससे पहले भी वह उसी के साथ घर छोड़कर जा चुकी है। इस मामले में तुरकौलिया थाना अध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार महिला व आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


घटना के बाद से पीड़ित पति सदमे में है। उसने बताया कि अब उसे अपने दो बच्चों के लालन-पालन की चिंता सता रही है। वहीं परिजन भी इस घटना को लेकर काफी परेशान हैं। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।