ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

मोतिहारी: वरमाला के समय दुल्हन ने शादी से किया इनकार, कहा- दूल्हा पसंद नहीं, दरवाजे से लौटा दी बारात

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है. पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में आयी एक बारात को बिना दुल्हन लिए ही दूल्हा समेत वापस लौटना पड़ा.

मोतिहारी: वरमाला के समय दुल्हन ने शादी से किया इनकार, कहा- दूल्हा पसंद नहीं, दरवाजे से लौटा दी बारात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है. पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में आयी एक बारात को बिना दुल्हन लिए ही दूल्हा समेत वापस लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि वरमाला के वक्त दुल्हन ने दूल्हा के सूरत को देखकर शादी करने से मना कर दिया. परिवारीजनों ने दुल्हन से वजह पूछा तो उसने कह दिया ‘मुझे दूल्हा पसंद नहीं’इसलिए शादी नहीं करूंगी. जिस कारण बारातियों और गांव वालों से भरे शादी के पंडाल में हड़कंप मच गया. 


लड़की के शादी से इनकार करने के बाद पंचायती और मनाने की कोशिश हुई, लेकिन दुल्हन नहीं मानी और आख़िरकार दूल्हा को बिना शादी किए ही बारातियों के साथ वापस लौटना पड़ा बता दें पूरा मामला जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र स्थित लौकहां पकड़िया गांव का है. यहां हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोहन पटेल के घर सोमवार की रात बारात आई थी. बारात जब दरवाजा पर पहुंची तब उन्हें नाश्ता कराया गया. इसके बाद शादी के लिए लगाये गए वरमाला को लेकर सजाये गए स्टेज पर घर की महिलाएं दुल्हन को लेकर पहुंची.


जहां वरमाला शुरु हुआ, उसी समय जब लड़की की नजर दूल्हे पर पड़ी तो लोगों के सामने ही उसने लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया. बता दें लड़की के अनुसार लड़का उसे पसंद नहीं है, क्योंकि लड़का देखने में सुंदर नहीं है. वहीं लड़की के शादी से इनकार करने पर कुछ बाराती उसी समय लौट गए. लेकिन सामाजिक स्तर पर लोगो ने लड़की को मनाने का प्रयास किया गया. लेकिन लड़की नहीं मानी और दूल्हा को बिना शादी किए ही वापस लौटना पड़ा.

टैग्स