ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान!

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया है। एक अन्य व्यक्ति मोहम्मद इलियास अंसारी की भी मौत हो गयी है। बेटी की शादी के बाद शराब पीने से तबीयत बिगड़ी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बिहार न्यूज
बिहार में क्या यही शराबबंदी है?
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों की हालत गंभीर है, जिनमें से कुछ की आंखों की रोशनी चली गई है। जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने शुद्ध मैथनॉल वाली स्प्रिट का सेवन किया था।


तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया शेखशरण टोला के निवासी 50 वर्षीय इलियास अंसारी ने भी दम तोड़ दिया। उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया था। लेकिन पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद जहरीली शराबकांड में मृतकों की कुल संख्या 7 हो गई।


मोतिहारी में जहरीली शराब पीने के बाद मोहम्मद इलियास अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इलियास अंसारी ने हाल ही में अपनी बेटी की शादी की थी और कल ही बेटी की विदाई के बाद शराब पी थी। इसके बाद आज सुबह भी उन्होंने शराब पी, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। 


परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लाया, लेकिन बेहतर उपचार के लिए उन्हें अन्य अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


मोहम्मद इलियास अंसारी के तीन बच्चे हैं। उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी कर्ज लेकर करवाई थी, जबकि उनकी तीसरी बेटी अभी कुंवारी है। उनके भाई मोहम्मद गुलबास अंसारी ने बताया कि उनके भाई की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह मामला मोतिहारी में जहरीली शराब से होने वाली लगातार मौतों में से एक है, जिससे स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सख्त कार्रवाइयों की मांग बढ़ रही है।


मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स