ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज,जनसुराज नेता नाज अहमद खान के घर पर चिपकाया इश्तेहार

मोतिहारी के केसरिया और भोपतपुर थाना क्षेत्र में फरार अपराधियों और जन सुराज पार्टी के नेता नाज अहमद खान के घर पर बैंड बाजा के साथ पहुंची पुलिस ने कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया और सरेंडर करने को कहा।

बिहार न्यूज
एक्शन में मोतिहारी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI:  मोतिहारी में पुलिस लगातार माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जनसूराज पार्टी के नेता और केसरिया विधानसभा से चुनाव लड़ रहे ब्लॉक प्रमुख के पति नाज अहमद खान के खिलाफ केसरिया थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने उनके घर पर बैंड बजाकर, ढोल-ढमाका कर इश्तिहार चिपकाया और ग्रामीणों को उनकी गतिविधियों की जानकारी दी।


जानकारी के अनुसार, नाज अहमद खान के खिलाफ केसरिया थाना क्षेत्र में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी और विभिन्न अपराध शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य फरार आरोपियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त संदेश देना है।


इसी प्रकार, भोपतपुर थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्त माधो शाह के घर पर भी बैंड बजाकर और ढोल-ढमाका कर उनकी करतूत की जानकारी गांववासियों को दी गई। पुलिस का कहना है कि वह ऐसे सभी फरार अपराधियों पर नज़र बनाए हुए है और उनके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

टैग्स