ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

Bihar News: बिहार की महिला दारोगा पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप, ऑडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar News: पूर्वी चंपारण के पीपरा थाना की महिला दरोगा आभा कुमारी पर रिश्वत लेने का आरोप साबित होने के बाद एसपी ने उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस मुख्यालय की लगातार सख्त कार्रवाई किए जाने के बावजूद भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण से सामने आया है, जहां एक महिला दारोगा का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। 


दरअसल, मोतिहारी के पीपरा थाना की महिला दरोगा आभा कुमारी पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से सामने आया, जिसमें वह एक केस में जमानत दिलवाने के बदले फोन पर सौदेबाज़ी करती सुनाई दे रही हैं। आरोप है कि महिला दरोगा ने रिश्वत के रूप में कपड़े और नकद राशि की मांग की थी। 


पूरी बातचीत ऑडियो में रिकॉर्ड हो गई, जिसे बाद में शिकायतकर्ता ने व्हाट्सएप के माध्यम से एसपी स्वर्ण प्रभात को भेजा। मामला सामने आने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद महिला दरोगा को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि वादी की पहचान गोपनीय रखने के उद्देश्य से ऑडियो सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एसपी के इस एक्शन से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता