ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar News: बिहार में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Bihar News: मोतिहारी के पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की मौत पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा मच गया जब प्रसव के दौरान एक महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। मृत नवजात की मां रानी कुमारी, फेनहरा थाना क्षेत्र के रतनवा मधुबनी गांव की निवासी हैं।


परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि गुरुवार रात जब रानी को प्रसव पीड़ा हुई, तो उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थीं। रातभर उसे केवल एएनएम और जीएनएम की निगरानी में रखा गया।


रानी के पति विनय पंडित के अनुसार, रात भर डॉक्टर की गैरमौजूदगी में इलाज चलता रहा। जब शुक्रवार सुबह रानी की हालत बिगड़ने लगी, तो उन्होंने बार-बार रेफर करने की मांग की, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने इलाज के खर्च का डर दिखाकर उन्हें वहीं डिलीवरी कराने को मजबूर कर दिया। विनय ने आरोप लगाया कि कुछ पैसे लेकर जबरन डिलीवरी कराई गई, जिससे मृत बच्चे का जन्म हुआ।


घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पताही थाना की टीम ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को शांत कराया। इस मामले पर अस्पताल के प्रभारी डॉ. मोहन लाल प्रसाद ने लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला के शरीर में पानी की कमी थी और इलाज समय पर शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: सोहराब आलम, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता