ब्रेकिंग
बिहार के इस फोरलेन पुल की कवायद हुई तेज... ट्रैफिक सर्वे के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा कामरक्षाबंधन पर रोशन आनंद का बड़ा फैसला, पिता की पैतृक संपत्ति और निजी संपत्ति का आधा हिस्सा छात्रों के लिए करेंगे दानविक्रमशिला सेतु पर 15 KM का महाजाम, 4-5 घंटे तक फंसे रहे लोग; एंबुलेंस और कांवड़ियों के वाहन भी अटकेकॉलेज में चल रहा था अपराध की साजिश का खेल... पुलिस ने मारी दबिश, 7 गिरफ्तार; सोने जैसा पदार्थ, नकदी और दर्जनों मास्टर चाबियां बरामदनेपाल में बाढ़ के बीच चीन सीमा के पास कृत्रिम झील के टूटने की खबर, निचले इलाकों में हाई अलर्टबिहार के इस फोरलेन पुल की कवायद हुई तेज... ट्रैफिक सर्वे के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा कामरक्षाबंधन पर रोशन आनंद का बड़ा फैसला, पिता की पैतृक संपत्ति और निजी संपत्ति का आधा हिस्सा छात्रों के लिए करेंगे दानविक्रमशिला सेतु पर 15 KM का महाजाम, 4-5 घंटे तक फंसे रहे लोग; एंबुलेंस और कांवड़ियों के वाहन भी अटकेकॉलेज में चल रहा था अपराध की साजिश का खेल... पुलिस ने मारी दबिश, 7 गिरफ्तार; सोने जैसा पदार्थ, नकदी और दर्जनों मास्टर चाबियां बरामदनेपाल में बाढ़ के बीच चीन सीमा के पास कृत्रिम झील के टूटने की खबर, निचले इलाकों में हाई अलर्ट

कॉलेज में चल रहा था अपराध की साजिश का खेल... पुलिस ने मारी दबिश, 7 गिरफ्तार; सोने जैसा पदार्थ, नकदी और दर्जनों मास्टर चाबियां बरामद

Bihar Crime News: मोतिहारी के एमएस कॉलेज परिसर में अपराध की साजिश की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक चोरी गिरोह का खुलासा किया है। कार्रवाई में सात आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस को इनके पास से कई संदिग्ध सामान और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण..

कॉलेज में चल रहा था अपराध की साजिश का खेल... पुलिस ने मारी दबिश, 7 गिरफ्तार; सोने जैसा पदार्थ, नकदी और दर्जनों मास्टर चाबियां बरामद
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के एमएस कॉलेज परिसर में किसी बड़े अपराध की साजिश रचने के लिए जुटे बदमाशों की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के आभूषणों को गलाकर तैयार किया गया सोने जैसा पीला पदार्थ, नकदी, ताला तोड़ने के औजार, मास्टर चाबियां, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन बरामद किए गए हैं.


सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार के अनुसार, 27 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमएस कॉलेज परिसर में कुछ अपराधी किसी बड़े अपराध की योजना बनाने के लिए जुटे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने एमएस कॉलेज परिसर में छापेमारी करने के साथ-साथ छतौनी बस स्टैंड और सोनारपट्टी इलाके में भी कार्रवाई की.


छापेमारी के दौरान पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया. पूछताछ और तकनीकी जांच में पुलिस को इनके एक गिरोह के रूप में काम करने की जानकारी मिली. पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य पहले मोतिहारी शहर और जिले के अलग-अलग इलाकों में घरों की रेकी करते थे. इसके बाद मौका देखकर घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.


पुलिस के अनुसार, चोरी के सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए गिरोह के सदस्य अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल करते थे. गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो चारपहिया वाहन, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी बरामद की गई है.


छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 66.07 ग्राम सोने जैसा दिखने वाला पीला पदार्थ बरामद किया है. इसके अलावा चांदी जैसी दिखाई देने वाली दो कटोरी और दो अन्य धातु के सामान भी मिले हैं. पुलिस इन सभी बरामद वस्तुओं की जांच करा रही है, ताकि उनकी वास्तविक धातु और प्रकृति की पुष्टि हो सके.


ताला तोड़ने के औजार और 15 मास्टर चाबियां बरामद

गिरोह के पास से चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले कई औजार भी बरामद हुए हैं. इनमें तीन लंबे लोहे के औजार, बड़ा पेचकस, प्लास और 15 मास्टर चाबियां शामिल हैं. पुलिस ने आठ मोबाइल फोन, 60 हजार रुपये नकद, मास्क और चेहरे को ढकने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला काला कपड़ा भी बरामद किया है.


पुलिस ने रेकी के दौरान पहचान छिपाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पुराने शर्ट और हाफ पैंट भी जब्त किए हैं. पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य पहले किसी घर की निगरानी और रेकी करते थे. इसके बाद घर में लोगों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था का पता लगाने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.


सातों आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजू कुमार (26), रूस्तम अली (47), बिट्टू मियां (32), परवेज आलम (34), राजा कुमार (26), जितेंद्र कुमार (40) और रोहित राज (26) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपित मोतिहारी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं.


पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में इनकी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है. पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और चोरी के सामान को ठिकाने लगाने वाले नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.