ब्रेकिंग
भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

मोतिहारी में यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों पैसेंजर घायल, ड्राइवर और खलासी फरार

MOTIHARI: तेज गति में आ रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गये। घटना के बाद बस का ड्राइवर और खलासी फरार हो गया। वही ग्र

मोतिहारी में यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों पैसेंजर घायल, ड्राइवर और खलासी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: तेज गति में आ रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गये। घटना के बाद बस का ड्राइवर और खलासी फरार हो गया। वही ग्रामीणों की मदद से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। 

जिसके बाद घायल यात्रियों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। मोतिहारी से पतानी जा रहे यात्री लाल बाबू प्रसाद ने बताया कि नीमलई से काफी स्पीड में बस चल रही थी और अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र के मियागाछी के पास की है। 

जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही ग्रामीणों ने बताया कि ईंट बनाने के लिए चिमनी वाले सड़क के किनारे से मिट्टी काट रहे हैं जिसके कारण जगह-जगह सड़क गड्ढे में तब्दिल हो गया है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण यह  घटना हुई।

टैग्स