ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मोतिहारी में कौवों के मरने से फैली दहशत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

MOTIHARI : कोरोना महामारी के संकट के बीच पूर्वी चम्पारण में बर्ड फ्लू की आशंका से लोग दहशत में हैं। पूर्वी चम्पारण जिला के आज तुरकौलिया प्रखंड मुख्यालय में कौवों के मरने की सूचना ह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MOTIHARI : कोरोना महामारी के संकट के बीच पूर्वी चम्पारण में बर्ड फ्लू की आशंका से लोग दहशत में हैं। पूर्वी चम्पारण जिला के आज तुरकौलिया प्रखंड मुख्यालय में कौवों के मरने की सूचना है। कौवों के मरने से लोगों में दहशत है। कहीं कोरोना महामारी के बीच एक नई मुसीबत दस्तक तो नहीं दे रही है।


आज सुबह से ही लोगों ने कौवों के कॉव-कॉव के बीच कौवों को मर कर गिरते और छटपटाते देखा। जिससे लोगों मे दहशत का माहौल बना हुआ है। इधर दो दिन पूर्व कोटवा प्रखंड के जसौली पट्टी गांव में भी कौवों के मरने की बात सामने आयी थी। साथ ही पिछले दिनों 28 मार्च को फेनहारा औऱ पताही प्रखंड के गांवों और मोतिहारी नगर के गंडक कॉलोनी में भी कौवें मरे थे। जिसके बाद से प्रशासन  भी सकते में आ गया है।


कौवों के लगातार मरने की सूचना पर पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने वन विभाग और पशु पालन विभाग के अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होनें बताया  कि मरे हुए कौवों को जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है। साथ ही दर्जनों की संख्या में मरे कौवों को पूरी सुरक्षा के साथ जमीन में दफनाया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौवें कैसे मरे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता