ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

मोतिहारी में रसोई गैस में लगी आग, एक बच्ची झुलसी

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां खाना बनाने के दौरान रसोई गैस में आग लगने से एक बच्ची झुलस गई. इस घटना से अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में बच्ची को इ

FirstBihar
First Bihar
1 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां खाना बनाने के दौरान रसोई गैस में आग लगने से एक बच्ची झुलस गई. इस घटना से अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 


घटना पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी की है. जहां फेनहारा थाना इलाके के बिशुनपुर गांव में खाना बनाने के दौरान एक बच्ची झुलस गई. आग में झुलसने के कारण बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक खाना बन रहा था. इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा. उसकी चपेट में बच्ची आ गई. 


बच्ची की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है. डाक्टर उसकी इलाज में लगे हुए हैं. आग लगने के कारण संपत्ति भी जलकर राह हो गई है. हालांकि आएग पर काबू पा लिया गया है. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता