ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

मोतिहारी में CAA और NRC के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

MOTIHARI : CAA और NRC के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोतिहारी में विशाल प्रदर्शन किया है. जिले के सभी इलाकों से आये मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राजेन्द्र नगर भवन परिसर से जुलूस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : CAA और NRC के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोतिहारी में विशाल प्रदर्शन किया है. जिले के सभी इलाकों से आये मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राजेन्द्र नगर भवन परिसर से जुलूस निकाला, जिसमें 10 हजार लोग शामिल हुए. 

जुलूस का नेतृत्व अंजुमन इस्लामिया के सदर और सदस्य कर रहे हैं. जुलूस में शामिल हो रहे लोग नारेबाजी करते हुए CAA को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही सभी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की.

जुलूस में सबसे अधिक युवाओं की संख्या देखने को मिली. हाथ मे तिरंगा लिए युवा लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरी तैयारी की थी. खुद प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने कमान संभाला था. जुलूस में राजद के केसरिया विधायक डॉ राजेश कुशवाहा, कॉग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने भाग लेकर कानून को वापस लेने की मांग की.



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता