ब्रेकिंग
मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह

मोतिहारी में 4 पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड, काम में लापरवाही का आरोप

MOTIHARI: थाना हाजत से ग्रिल तोड़कर कैदी भागने के मामले में मोतिहारी के एसपी डॉ कुमार आशीष ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने कार्रवाई करते हुए 4 पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया

मोतिहारी में 4 पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड, काम में लापरवाही का आरोप
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI: थाना हाजत से ग्रिल तोड़कर कैदी भागने के मामले में मोतिहारी के एसपी डॉ कुमार आशीष ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने कार्रवाई करते हुए 4 पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, कल्याणपुर थाना क्षेत्र से शिकायत मिली थी, जिसके बाद शशि कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अभियुक्त हाजत का ग्रिल तोड़कर फरार हो गया। इसी मामले में अब 4 पुलिस पदाधिकारियों पर गाज गिरी है।



एसपी आशीष कुमार ने तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक ध्रुव नारायण राम, कांड के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक शमीम अहमद और ओडी पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया है। चारों पदाधिकारियों पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप है। हाजत से कैदी भाग जाने के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। यही वजह है कि समय रहते मामले पर एक्शन ले लिया गया।



सस्पेंड किए जाने के बाद चारों पदाधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है। कैदी के फरार होने के बाद सीधा सवाल इन चारों पुलिस पदाधिकारियों पर उठा था कि उनकी मौजूदगी के बावजूद कैसी आसानी से कैसे भाग निकला। फिलहाल एसपी के इस एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

टैग्स