ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

प्रेम प्रसंग में गई युवक की जान, पेड़ से लटका मिला शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News: मोतिहारी में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर परिजनों ने गंभीर आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच...

प्रेम प्रसंग में गई युवक की जान, पेड़ से लटका मिला शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.


मृतक की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के फतुआ गांव निवासी शिव कुमार, पिता नथुनी राम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शिव कुमार का मुरारपुर गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी को लेकर पहले भी गांव में विवाद हुआ था.


मृतक की पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि पति के प्रेम संबंध की जानकारी मिलने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत में शिव कुमार पर जुर्माना भी लगाया गया था. इसके बाद वह गांव छोड़कर बाहर मजदूरी करने चला गया था.


परिजनों के अनुसार, शिव कुमार के दो छोटे बच्चे हैं. काफी समय बाद उसका शव उसी गांव में पेड़ से लटका मिला, जहां उसका प्रेम प्रसंग बताया जा रहा था. शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया.


मृतक के परिजनों ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके.


सूचना मिलने के बाद हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है.


जांच के दौरान मोबाइल में एक कॉल रिकॉर्डिंग मिलने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग में युवक अपनी पत्नी और बच्चों का ख्याल रखने की बात कह रहा है. हालांकि पुलिस अभी इस रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया है, ताकि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें.


हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा.