ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत

मोतिहारी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पशुचारा में छिपाकर लाए गये 30 लाख की यूपी निर्मित शराब बरामद

क्या यही शराबबंदी है? मोतिहारी के मधुबन उत्पाद थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए यूपी से पशुचारा में छिपाकर लाई जा रही करीब 30 लाख रुपये की ब्रांडेड शराब एक ट्रक से जब्त किया है।

bihar
क्या यही शराबबंदी है?
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की यूपी निर्मित शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। उत्तर प्रदेश से पशुचारा में छिपाकर शराब की बड़ी खेप जो लाखों रूपये की है, उसे बरामद किया गा है। यह कार्रवाई मधुबन उत्पाद थाना क्षेत्र में की गई।


उत्पाद विभाग की पुलिस को सूचना मिली थी कि पकड़ी दयाल इलाके में यूपी नंबर के एक ट्रक के जरिए शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर मधुबन उत्पाद थाना की टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और तलाशी ली।


तलाशी के दौरान ट्रक में तहखाना बनाकर पशुचारे के बीच छुपाकर रखी गई 100 कार्टून ब्रांडेड शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ-साथ ट्रक और पशुचारा भी जब्त कर लिया है।


मधुबन उत्पाद थाना के इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार ने बताया कि शराब की खेप यूपी से लाई जा रही थी और उसे बेहद चालाकी से ट्रक में छिपाया गया था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां ले जाई जा रही थी, इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।